फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अपने इस जिगरी के लिए पानी-पूरी वाले बने धोनी, माने जाते थे टीम इंडिया के 'जय-वीरू'

Thu, 06 Feb 2020 08:01 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन वो लगातार किसी न किसी कारणों से सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके इतर वो सोशल मीडिया पर भी खूब छाए रहते हैं और उनका कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने जिगरी दोस्त और पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह और पीयूष चावला को गोल-गप्पे खिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी अपने जिगरी दोस्त आरपी सिंह के लिए पानी-पूरी तैयार कर रहे हैं। वीडियो में आरपी के अलावा पीयूष चावला भी नजर आ रहे हैं।  
 

भारत को अपनी कप्तानी में दो विश्व कप दिलाने वाले धोनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं और हाल ही में बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें