इस वीडियो को दो मिलियन से ज्यदा लोग देख चुके हैं, जबकि 13 हजार से ज्यादा लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं। बता दें कि यह बात किसी से छुपी नहीं है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स और कारों के कितने शौकीन हैं।
हाल ही में उन्होंने एक पंजाब से 20 साल पुराने 'निसान जोंगा' कार खरीदी है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बता दें कि इस कार का निर्माण वर्ष 1999 में किया गया था और इसका उपयोग सशस्त्र बलों द्वारा किया जाता था।'