फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'अफगानी धोनी' ने फिर मचाया तहलका, महज 16 गेंदों में उड़ाए 8 छक्के और 6 चौके

Thu, 22 Nov 2018 04:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद ने शारजाह में चल रही टी-10 लीग में भूचाल ला दिया। राजपूत टीम की ओर से खेलते हुए शहजाद ने महज 16 गेंदों में 74 रन ठोक डाले। शहजाद ने महज 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन

2 of 4
Mohammad Shahzad
इस दौरान शहजाद का स्ट्राइक रेट 462.50 का रहा। उन्होंने एक भी गेंद खाली नहीं जाने दी। जिसकी बदौलत उनकी टीम ने सिंधी टीम को महज 4 ओवर्स में हराया। 
विज्ञापन

3 of 4
Mohammad Shahzad
सिंधी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 95 रन बनाए थे, लेकिन मोहम्मद शहजाद ने क्रीज पर उतरते ही रनों का तूफान ला दिया। उन्होंने 16 में से 14 गेंदों पर बाउंड्री लगाई, जिसमें 8 छक्के और 6 चौके थे।



 
विज्ञापन

4 of 4
इसी के साथ 'अफगानी धोनी' के नाम से मशहूर यह विकेटकीपर बल्लेबाज टी-10 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी बन गए। ये टी-10 लीग में किसी भी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। साथ ही शहजाद एक पारी में सबसे ज्यादा 8 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें