फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: केएल राहुल ने उड़ाया वार्नर का मजाक, कहा- वह लंबे समय के लिए चोटिल ही रहें

Mon, 30 Nov 2020 03:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेविड वार्नर और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई रनमशीन डेविड वार्नर चोटिल होकर आखिरी वन-डे और पूरी टी-20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं। टेस्ट सीरीज में उनकी मौजूदगी रिकवरी पर निर्भर करेगी। दूसरे मैच में 89 रन बनाने वाले वार्नर की मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में मैदान से सीधे अस्पताल ले जाया गया। पहले वन-डे में भी इस खब्बू बल्लेबाज ने 69 रन बनाए थे। अब भारत के उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने डेविड को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

 



दूसरे वन-डे के बाद राहुल ने कहा था कि, 'हमें इसका अंदाजा नहीं है कि चोट कितनी गंभीर है, लेकिन बेहतर होगा कि वह लंबे समय तक चोटिल ही रहें। मतलब वह उनके मुख्य बल्लेबाज हैं। किसी के लिए ऐसी दुआ करना अच्छा नहीं है, लेकिन टीम के लिए यह अच्छा होगा। अगर उनकी चोट लंबे समय तक रहती है तो यह हमारी टीम के लिए अच्छा रहेगा।' हालांकि ये सारी बात उन्होंने मजाकिया लहजे में ही कही।

 

Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे


 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें