फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में चोटिल हुए जसप्रीत बुमराह, गेंदबाजी के वक्त पैर मुड़ा

Tue, 28 Dec 2021 06:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

सार

फिजियो मैदान में आए और बुमराह उनके साथ मैदान से बाहर गए। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात यह रही कि वो अपने पैरों पर चलते हुए मैदान के बाहर गए। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
बुमराह चोटिल हो गए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया को एक झटका लगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अफ्रीका की पारी के 11वें ओवर में चोट लगा बैठे। ओवर की आखिरी गेंद करते समय उनका पैर मुड़ गया। इसके बाद वो दर्द से कराहते हुए मैदान में ही बैठ गए। 
विज्ञापन


फिजियो मैदान में आए और बुमराह उनके साथ मैदान से बाहर गए। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात यह रही कि वो अपने पैरों पर चलते हुए मैदान के बाहर गए। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। वह बाद में गेंदबाजी के लिए आ सकते हैं। 

वीडियो में दिखा कि बुमराह गेंदबाजी के दौरान फॉलो अप पैर मोड़ बैठे। भारत की गेंदबाजी लाइन अप काफी मजबूत है। बुमराह के आने के बाद से यह और मजबूत हुई है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी 5.5 ओवर में 12 रन देकर एक विकेट लिया। यह विकेट अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर का रहा। 
विज्ञापन


बीसीसआई ने कहा है कि मेडिकल टीम उनपर नजर बनाए हुए है। उनके एंकल स्प्रेन का ध्यान रखा जा रहा है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर मैदान पर हैं। 
विज्ञापन

पहले टेस्ट की बात करें तो भारत की पारी तीसरे दिन 327 रन पर सिमट गई। भारत ने आज 55 रन बनाने में सात विकेट गंवा दिए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 70 से ज्यादा रन बना लिए हैं। बुमराह के अलावा शमी ने एडेन मार्कराम (13) और कीगन पीटरसन (15) को क्लीन बोल्ड किया। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने रसी वैन डर डूसेन (3) को आउट किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें