फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारतीय खिलाड़ियों ने होटल में मनाया नए साल का जश्न, श्रेयस-सिराज ने स्टाफ के साथ किया जबरदस्त डांस

Sat, 01 Jan 2022 08:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर साल 2021 का अंत किया। सेंचुरियन में पहली बार टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रचने वाली टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले नए साल का जश्न मनाया। टीम के खिलाड़ियों में होटल स्टाफ के साथ डांस करते हुए जश्न मनाया।
 
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज - फोटो : instagram@shreyas41
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर साल 2021 का अंत किया। सेंचुरियन में पहली बार टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रचने वाली टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले नए साल का जश्न मनाया। टीम के खिलाड़ियों में होटल स्टाफ के साथ डांस करते हुए जश्न मनाया।

विज्ञापन


दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने जश्न का एक ऐसा ही वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में श्रेयस और सिराज होटल की एक स्टाफ के साथ अंग्रेजी गानों पर एक से बढ़कर डांस मूड करते दिखे। तीन घंटे में इस वीडियो को 4 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। 



भारतीय खिलाड़ियों ने नए साल के मौके पर केक भी काटा और एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी साझा की। भारतीय खिलाड़ियों की जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस भी इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। श्रेयस के अलावा के टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी जश्न की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ ली गई तस्वीर साझा करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन




कोरोना महामारी के बढ़ते मामले और खतरे की वजह से लगी पाबंदियों के बीच भारतीय टीम ने बेहद साधारण तरीके से जश्न मनाया। सभी ने होटल में ही डिनर किया और स्टाफ के साथ नाचते-थिरकते नए साल का जश्न मनाया। 

गौरतलब है कि विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने साल के अपने आखिरी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच तीन जवनरी से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें