फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बांग्लादेश में कोहली ने किया डांस, ईशान के दोहरे शतक का कुछ इस तरह मनाया जश्न, राहुल द्रविड़ भी उछले

Sat, 10 Dec 2022 05:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव

सार

किशन वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। किशन 131 गेंद पर 210 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विराट कोहली और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 131 गेंद की पारी में 210 रन बनाए। ईशान ने 24 चौके और 10 छक्के लगाए। वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के चौथे और कुल सातवें बल्लेबाज हैं। किशन अपना पहला वनडे शतक लगाने के बाद खुशी से झूमने लगे। उनके साथ विराट कोहली ने भी डांस किया।
विज्ञापन


किशन और कोहली के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईशान के दोहरे शतक पर उनसे ज्यादा खुश कोहली दिखाई दिए। उन्होंने भांगड़ा स्टाइल में डांस किया। इसमें ईशान भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने पूर्व कप्तान का भरपूर साथ दिया। कोहली ने भी मैच में शतकीय पारी खेली। उन्होंने 91 गेंद पर 113 रन बनाए। कोहली ने 11 चौके और दो छक्के लगाए।



ईशान के दोहरे पर सिर्फ कोहली ही खुश नहीं हुए। कोच राहुल द्रविड़ भी जश्न मनाते नजर आए। ज्यादातर मौकों पर शांत दिखने वाले द्रविड़ अपनी सीट पर से उछल गए। उन्होंने ईशान के लिए जमकर तालियां बजाईं। 2016 में जब ईशान किशन अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान थे तब  द्रविड़ उस टीम के कोच थे।
विज्ञापन




किशन वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। किशन 131 गेंद पर 210 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए। किशन ने 126 गेंद पर अपना दोहरा शतक लगाया। क्रिस गेल की बात करें तो उन्होंने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी। गेल ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 138 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें