फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'मैंने बुमराह को आउट कर दिया', अभ्यास सत्र में तेज गेंदबाज पर भारी पड़े पंत, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 15 Nov 2024 06:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की भूमिका निभाते दिखे। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाया, जबकि ऋषभ पंत ने गेंदबाजी की।
विज्ञापन
पंत-बुमराह - फोटो : BCCI (screengrab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जल्द ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। 22 नवंबर से पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम के अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया जिसमें जसप्रीत बुमराह को बल्लेबाजी और ऋषभ पंत को गेंदबाजी करते देखा गया।
विज्ञापन

अभ्यास सत्र में दिखी पंत और बुमराह की जुगलबंदी
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की भूमिका निभाते दिखे। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाया, जबकि ऋषभ पंत ने गेंदबाजी की। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज को अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लिए गए विकेट की भी याद दिलाई। 

मैंने बुमराह को आउट किया- पंत
इस वीडियो में दोनों के बीच मीठी नोंक-झोंक भी होते दिखी। पंत को कहते सुना गया कि, जसप्रीत बुमराह को आउट कर दिया है मैंने, नेट पर आउट करा है एक विकेट मिला है। जवाब में बुमराह ने कहा, उनका गेंदबाजी एक्शन वैद्य नहीं है। यह आउट नहीं है। ये चार या दो है। मैंने पुल शॉट मारा था। उनको लगता है कि उनके पास सात फील्डर हैं। उन्हें गेंदबाजी की अनुमति नहीं देनी चाहिए। वहीं, इस दौरान गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल भी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नजर आए। उन्होंने पंत का समर्थन करते हुए उनका विकेट वैद्य बताया।

बुमराह कर सकते हैं अगुआई
पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है। रोहित शर्मा के इस मैच में खेलने पर संशय है, अगर वह शुरुआती टेस्ट में अनुपलब्ध रहते हैं तो जसप्रीत बुमराह टीम की अगुआई करते दिख सकते हैं। तेज गेंदबाज को इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन

पंत और बुमराह का रिकॉर्ड
पंत और बुमराह इस सीरीज में भारत के लिए उपयोगी साबित होंगे। दोनों से इस दौरे पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। स्टार बल्लेबाज ने अब तक 15 पारियों में 624 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 62.40 का रहा है। वहीं, बुमराह ने सात मैचों में 2.47 के इकोनॉमी रेट से 32 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें