कोच महमूद ने सुरक्षा कर्मियों को बुलाया
ओवेस के बालकनी पर दिखने से पाकिस्तानी टीम के अधिकारी काफी हैरान थे जिसमें मुख्य कोच अजहर महमूद भी शामिल थे। महमूद ने फिर सुरक्षाकर्मियों को स्थिति संभालने का इशारा किया। इसके बाद एक अधिकारी ने उस युवक को बाहर निकाला। वह अपने जन्मदिन पर बाबर से मिलने की विनती कर रहा था।