आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में शेफाली रोती हुई नजर आईं। भारतीय कप्तान को अपने आंसुओं को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। दूसरी ओर, नीरज चोपड़ा ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। वह मैच से पहले ही वहां पहुंच चुके थे। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में फाइनल से पहले जीत का मंत्र दिया था। उसके बाद वह दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच देखते हुए नजर आए थे। फिर जब टीम इंडिया चैंपियन बनी तो वह बधाई देने ग्राउंड पर पहुंच गए।
शेफाली ने फाइनल जीतने के बाद क्या कहा?
शेफाली ने किसी तरह अपनी आंसुओं को रोकते हुए कहा, ''जिस तरह से सभी लड़कियां प्रदर्शन कर रही हैं और एक-दूसरे का समर्थन कर रही हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं। सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद। उन्होंने हर दिन हमारा समर्थन किया। उन्होंने हमें बताया कि हम कप जीतने के लिए यहां हैं और उनकी वजह से हम जीतने में सफल रहे। खिलाड़ियों ने मेरा बहुत समर्थन किया।''