फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तीसरे टेस्ट में अपनी टीम की जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैन ने 'पुष्पा' स्टाइल में मनाया जश्न, देखें वीडियो

Sun, 05 Mar 2023 04:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक ने अपनी टीम की जीत का बहुत ही विचित्र तरीके से जश्न मनाया। उसने 2021 की हिट फिल्म पुष्पा से तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन के प्रसिद्ध पोज की नकल की।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई फैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले दो मैचों में लगातार हार का सामना करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पिछले हफ्ते राहत की सांस ली। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में भारत को नौ विकेट से हरा दिया। भारत को सिर्फ 163 रनों पर समेटने के बाद मेहमान टीम के पास 76 रनों का लक्ष्य था, जिसे उसने तीसरे दिन के कुछ ही घंटों में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड (49*) और मार्नस लाबुशेन (28*) के बीच 78 रन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ी जीत दिलाई। स्टीव स्मिथ की अगुआई वाली टीम का मैदान पर शानदार प्रदर्शन रहा तो इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भी प्रशंसक अपना उत्साह नहीं छिपा सके।
विज्ञापन

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक ने अपनी टीम की जीत का बहुत ही विचित्र तरीके से जश्न मनाया। उसने 2021 की हिट फिल्म पुष्पा से तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन के प्रसिद्ध पोज की नकल की। इसके बाद उन्होंने हिंदी में फिल्म का प्रसिद्ध डायलॉग का पोज बनाया, जिसका मतलब है- झुकेगा नहीं।

टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ जब किसी ने टीम ने 76 रन के लक्ष्य का सफलता पूर्वक बचाव किया हो। इंदौर में जिस तरह पिच पर गेंद घूम रही थी, उससे यह रिकॉर्ड खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा था, लेकिन यह महज कयास ही साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने सफलता पूर्वक 76 रन के लक्ष्य को एक विकेट खोकर आसानी हासिल कर तीसरे टेस्ट मैच को नौ विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत की बढ़त को न सिर्फ 1-2 कर दिया बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया। यह पिछले 10 सालों में अपनी धरती पर भारत की टेस्ट मैच में तीसरी हार है।
विज्ञापन

गेंद बदलते ही ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच
तीसरे दिन की सुबह दूसरी ही गेंद पर अश्विन ने पहली पारी में 60 रन बनाने वाले उस्मान ख्वाजा को विकेट के पीछे भरत के हाथों कैच कराकर बताया कि करिश्मा हो सकता है। 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर सिर्फ 13 रन बनाए थे और अश्विन शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। यहां अंपायरों ने सीम उखड़ने के चलते गेंद को बदला और मैच का रुख पलट गया। गेंद बदले जाने से अश्विन नाखुश थे और इसका असर उनकी गेंदबाजी पर भी दिखा। अगले 8.5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 65 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 78 रन बनाए। ट्रेविस हेड 49 और मार्नस लाबुशेन 28 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें