फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्लीन बोल्ड होने पर भी अश्विन ने लिया डीआरएस, मैदान से बाहर जाने से किया मना, ट्रोल भी हुए

Sat, 04 Dec 2021 09:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत की पहली पारी में 72वें ओवर में एजाज पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर एक मजेदार वाक्या देखने को मिला। अश्विन इस गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे, लेकिन उन्हें लगा कि विकेटकीपर टॉम ब्लंडल और गेंदबाज एजाज कैच की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में तब अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो गई, जब रविचंद्रन अश्विन क्लीन बोल्ड होने के बाद भी डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) ले लिया। दरअसल उन्हें लगा कि कीवी विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल कैच आउट की अपील कर रहे हैं। इसके बाद अंपायर को भी फैसला तीसरे अंपायर पर छोड़ना पड़ा। रिव्यू में दिखा कि अश्विन पहले ही क्लीन बोल्ड हो चुके थे।
विज्ञापन




भारत की पहली पारी में 72वें ओवर में एजाज पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर एक मजेदार वाक्या देखने को मिला। अश्विन इस गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे, लेकिन उन्हें लगा कि विकेटकीपर टॉम ब्लंडल और गेंदबाज एजाज कैच की अपील कर रहे हैं। उन्होंने बिना पीछे घूमे डीआरस की मांग कर दी। 

फील्ड अंपायर ने भी रिव्यू के फैसले को स्वीकार कर लिया। रिव्यू में दिखा कि गेंद विकेट में लगते हुए विकेटकीपर के हाथ में गई थी। इसके बाद अश्विन को पवेलियन लौटना पड़ा। अश्विन (0) पहली ही गेंद पर आउट हुए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 69 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। भारत की पहली पारी 325 रन पर समाप्त हुई। वहीं, न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 62 रन पर समाप्त हुई। इस तरह भारत को 263 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड का यह भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। भारत को फिलहाल 332 रन की बढ़त मिल चुकी है।
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें