फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाल-बाल बचे भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा, माथे पर लगी गेंद

Tue, 12 Feb 2019 09:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को ईडन गार्डंस पर सोमवार को टी-20 अभ्यास मैच के दौरान अपनी ही गेंद पर कैच लपकने के प्रयास में माथे पर चोट लग गई। 

विज्ञापन


यह घटना उस समय हुई जब बल्लेबाज बीरेंदर विवेक सिंह ने स्ट्रेट ड्राइव लगाया और डिंडा ने कैच लपकने की कोशिश की। गेंद उनके हाथ से छूटकर माथे पर जा लगी।

Trending Videos
विज्ञापन

बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया, 'डिंडा ने ड्रेसिंग रूम में लौटने से पहले ओवर पूरा किया। एहतियात के तौर पर उसका स्कैन कराया गया है। चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन उसे दो दिन आराम की सलाह दी गई है।'
 



बंगाल की टीम मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में 21 फरवरी को कटक में मिजोरम के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।

लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अशोक डिंडा वापसी की कोशिशों में लगे हैं। भारतीय टीम के लिए उन्होंने 13 वन-डे में 12 विकेट और 9 टी-20 मैच में 17 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें