फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's World Cup: स्मृति मंधाना ने हार के लिए खुद को ठहराया जिम्मेदार, बोलीं- शॉट चयन बेहतर हो सकता था

Mon, 20 Oct 2025 02:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंधाना का मानना है कि उनके आउट होने से बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। मंधाना ने कहा कि उनका शॉट चयन और बेहतर हो सकता था।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार को नहीं भुला पा रही हैं और उन्होंने इस हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। मंधाना का मानना है कि उनके आउट होने से बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। मंधाना ने कहा कि उनका शॉट चयन और बेहतर हो सकता था। भारत 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय अच्छी स्थिति में था, लेकिन उसे आखिर में हार का सामना करना पड़ा। मंधाना ने 88 रन बनाए तथा कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 125 और दीप्ति शर्मा के साथ 67 रन की साझेदारी की। लेकिन गलत शॉट खेलने के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। इससे इंग्लैंड को वापसी का मौका मिल गया।
विज्ञापन

मंधाना ने कहा, मुझे लगता है कि हम अपने शॉट चयन में और बेहतर कर सकते थे। इसकी शुरुआत मुझसे हुई, इसलिए मैं मानती हूं कि हमारा शॉट चयन बेहतर होना चाहिए था। हमें बस छह रन प्रति ओवर चाहिए थे। शायद हमें खेल को और आगे ले जाना चाहिए था। मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं क्योंकि विकेट पतन की शुरुआत मुझसे ही हुई थी।
विज्ञापन

रॉड्रिग्ज को बाहर रखने पर क्या बोलीं मंधाना
पहले चार मैचों में पांच गेंदबाजों के संयोजन के साथ खेलने के बाद, टीम प्रबंधन ने इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज के स्थान पर तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को लाने का फैसला किया। मंधाना ने कहा, पिछले दो मैचों में हमने निश्चित रूप से सोचा था कि पांच गेंदबाजी विकल्प पर्याप्त नहीं हैं, विशेष कर इंदौर के सपाट विकेट पर। इसलिए हमने सोचा कि पांच गेंदबाजों के साथ उतरने से हमें नुकसान होगा। रॉड्रिग्ज जैसी खिलाड़ी को बाहर करना बहुत मुश्किल फैसला था। लेकिन कभी-कभी संतुलन बनाए रखने के लिए आपको इस तरह की चीज़ें करनी पड़ती हैं। ऐसा नहीं है कि हम आगे भी ऐसा करेंगे। हम परिस्थितियों को देखकर फैसला करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें