फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज तेंदुलकर ने फिर बढ़ाए मदद के हाथ, असम के अस्पताल को दान किए चिकित्सीय उपकरण

Fri, 13 Nov 2020 08:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर से समाज के लिए बड़ा योगदान दिया है। सचिन ने असम में एक धर्मार्थ अस्पताल को चिकित्सीय उपकरण दान दिए जिससे वंचित परिवारों के दो हजार से ज्यादा बच्चों को फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन


‘यूनीसेफ के सद्भावना दूत’ तेंदुलकर ने असम के करीमगंज जिले में स्थित माकुंडा अस्पताल में बाल गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) और नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) को जरूरी उपकरण दान में दिए। तेंदुलकर की संस्था ने मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदायों में पोषण और चिकित्सा मुहैया कराने में भी मदद की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सचिन ने लॉकडाउन के वक्त जरूरतमंदों और असहायों की मदद की थी।

माकुंडा अस्पताल के बाल विशेषज्ञ सर्जन डा विजय आनंद इस्माइल ने इस मदद के लिए तेंदुलकर का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘सचिन तेंदुलकर संस्था की मदद के साथ एकम संस्था के सहयोग से गरीब लोगों को कम खर्चे में हमें बेहतरीन सुविधायें मुहैया कराने में मदद मिलेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें