फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andre Russell: टी20 लीग छोड़ वेस्टइंडीज के लिए खेलना चाहते हैं रसेल, भारत के खिलाफ सीरीज में मौके की तलाश

Thu, 20 Jul 2023 03:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रसेल भारत में होने वाले विश्व कप में वेस्टइंडीज के क्वालिफाई न कर पाने से बेहद निराश थे इसिलिए वह चाहते हैं कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप टीम में उनको खेलने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
आंद्रे रसेल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के धमाकेदार बल्लेबाज आंद्रे रसेल विश्वभर की टी20 लीग में खेलते नजर आते हैं। आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ तो रसेल का बहुत पुराना नाता है। हालांकि, वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने कैरिबियाई टीम के लिए आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था। वह उन कुछ सीनियर खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्हें 2022 के टी20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं चुना गया था। इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई है। ऐसे में आंद्रे रसेल ने फिर से वेस्टइंडीज टीम के लिए खेलने की इच्छा जताई है और उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि इसके लिए अगर उन्हें कुछ टी20 लीग छोड़नी भी पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


रसेल ने कहा, "मैं खेलना चाहता हूं, मैं अगले टी20 विश्व कप का हिस्सा बनना चाहता हूं। अगर वह मुझे टीम में शामिल करते हैं तो यह मेरे लिए बहुत खास होगा। मैं सीधा जाकर यह नहीं कह सकता की मुझे विश्व कप खेलना है, मुझे पता है यह कैसे होता है, और मैं विश्व कप से पहले कुछ सीरीज खेल सकता हूं। अपने देश के लिए खेलने के लिए मैं टी20 लीग भी छोड़ने के लिए तैयार हूं।  

रसेल भारत में होने वाले विश्व कप में वेस्टइंडीज के क्वालिफाई न कर पाने से बेहद निराश थे इसिलिए वह चाहते हैं कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप टीम में उनको खेलने का मौका दिया जाए। रसेल ने कहा, "मैं अपनी टीम के लिए किसी भी क्षेत्र में योगदान देने के लिए तैयार हूं, मैं अपनी टीम को विश्व कप जीतने का बेस्ट मौका देने की कोशिश करना चाहता हूं। कुछ ही समय में वेस्टइंडीज को भारत के साथ सीरीज खेलनी है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहता हूं पर किसी ने मुझे कुछ नहीं कहा है और मैं बस अपने काम से काम रख रहा हूं। मैं बस पूरी मेहनत से ट्रेनिंग कर रहा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें