फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया पिच बनाने पर लगे जुर्मानाः वेंकटेश

Fri, 16 Nov 2012 10:49 PM IST
मेरठ/विनीत त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व तेज गेंदबाज और यूपी के कोच वेंकटेश प्रसाद ने टीम इंडिया के गेंदबाजों पर जमकर ‘बाउंसर’ मारे। उन्होंने कहा कि चोटिल गेंदबाज टीम इंडिया की चिंता का कारण हैं। चोट के कारण प्रवीण कुमार, आरपी सिंह, इरफान पठान  टेस्ट मैच में नहीं खेल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि मामूली चोट पर खिलाड़ी लंबा आराम क्यों करते हैं? वर्तमान में बहुत सारे खिलाड़ी ऐसे हैं, जो मानसिक तौर पर दुरुस्त नहीं हैं।
विज्ञापन


वेंकटेश ने कहा कि पुणे में महाराष्ट्र और यूपी के बीच खेले गए रणजी मैच में 1433 रन बने। ज्यादा स्कोर क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं होता है। पुणे की पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं था। मैं तो बीसीसीआई से कहूंगा कि ऐसी पिच बनाने वाली एसोसिएशन पर जुर्माना लगाया जाए।

टी-20 से ज्यादा रणजी खेलें खिलाड़ी
वेंकटेश ने कहा कि वर्तमान में खिलाड़ी आईपीएल और टी-20 की ओर अधिक सक्रिय हैं, जबकि अगर वे लंबा क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो उन्हें रणजी और दलीप ट्रॉफी खेलनी होगी। रणजी-दिलीप में बेहतरीन प्रदर्शन ही उन्हें आगे ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें