फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venkatesh Prasad in KSCA: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के चुनाव लड़ेंगे वेंकटेश प्रसाद, पहले रह चुके उपाध्यक्ष

Fri, 15 Aug 2025 08:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुभवी कोच, चयनकर्ता और प्रशासक 56 वर्षीय प्रसाद ने 2013 से 2016 तक केएससीए के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। तब अनिल कुंबले केएससीए के अध्यक्ष थे। लेकिन उसके बाद से प्रसाद ने प्रशासनिक कार्यों से दूरी बना ली और कोचिंग करियर पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन
वेंकटेश प्रसाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के चुनावों में हिस्सा लेंगे। ये चुनाव अक्तूबर और नवंबर के बीच होने की संभावना है। अनुभवी कोच, चयनकर्ता और प्रशासक 56 वर्षीय प्रसाद ने 2013 से 2016 तक केएससीए के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। तब अनिल कुंबले केएससीए के अध्यक्ष थे। लेकिन उसके बाद से प्रसाद ने प्रशासनिक कार्यों से दूरी बना ली और कोचिंग करियर पर ध्यान केंद्रित किया तथा साथ ही मीडिया जगत में क्रिकेट विशेषज्ञ के रूप में भी काम किया।
विज्ञापन


भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भी रह चुके
प्रसाद भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) के साथ भी कोच के रूप में काम किया था। प्रसाद के पैनल में अनुभवी प्रशासक विनय मृत्युंजय भी होंगे। मृत्युंजय केएससीए के पूर्व कोषाध्यक्ष और बीसीसीआई की वित्त समिति के सदस्य हैं। पता चला है कि प्रसाद और मृत्युंजय आने वाले दिनों में अपने पैनल के पूरे सदस्यों की घोषणा करेंगे। रघुराम भट्ट की अध्यक्षता वाली केएससीए की कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होगा। गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली भी क्रिकेट प्रशासन में वापसी करने के लिए तैयार हैं और पूरी संभावना है कि वह बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के आगामी चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें