फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने दिया अहम पद से इस्तीफा, कारण चौंकाने वाला

Fri, 02 Mar 2018 09:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेंकटेश प्रसाद
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। वेंकटेश प्रसाद ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के चैंपियन बनने के एक महीने के भीतर ही चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया।

विज्ञापन


प्रसाद चेयरमैन के पद पर 30 महीने तक रहे। माना जा रहा है कि प्रसाद ने व्यक्तिगत कारणों से इस पद को छोड़ा है। उन्होंने कहा है कि वह 'हितों के टकराव' से बचना चाहते हैं।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'अभी यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना है कि वह किसी IPL फ्रैंचाइज़ी से जुड़ रहे है इसलिए प्रसाद 'हितों के टकराव' के मुद्दे से बचना चाहते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेंकटेश प्रसाद में सबसे बड़ी खूबी का भी हुआ खुलासा

वेंकटेश प्रसाद
जब बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना से प्रसाद के इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है।'

खन्ना ने कहा कि वेंकटेश प्रसाद में प्रतिभा की पहचान करने की शानदार काबिलियत है। विश्व चैंपियन बनने वाली जूनियर टीम के चयन में उनका बड़ा योगदान रहा है। दिलचस्प बात यह है कि प्रसाद ने छह राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (तीन सीनियर और तीन जूनियर) में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। प्रसाद ने टीम इंडिया के लिए 33 टेस्ट और 161 एकदिवसीय मैच खेले हैं जो बाकी चयनकर्ताओं के कुल मैचों से भी अधिक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें