जब बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना से प्रसाद के इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है।'
खन्ना ने कहा कि वेंकटेश प्रसाद में प्रतिभा की पहचान करने की शानदार काबिलियत है। विश्व चैंपियन बनने वाली जूनियर टीम के चयन में उनका बड़ा योगदान रहा है। दिलचस्प बात यह है कि प्रसाद ने छह राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (तीन सीनियर और तीन जूनियर) में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। प्रसाद ने
टीम इंडिया के लिए 33 टेस्ट और 161 एकदिवसीय मैच खेले हैं जो बाकी चयनकर्ताओं के कुल मैचों से भी अधिक हैं।