फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकटेश को अखरा रैना को टीम से निकालना

Mon, 05 Nov 2012 09:43 PM IST
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी टीम के नए पेशेवर कोच वेंकटेश प्रसाद के  लिए सोमवार बेहद खास था। उनकी बतौर कोच यूपी के साथ नई पारी की शुरूआत जीत के साथ रही। लेकिन इस जीत के बावजूद वेंकटेश के चेहरे पर एक निराशा थी। यह निराशा टीम के कप्तान सुरेश रैना को भारतीय टीम से बाहर किए जाने की थी। वेंकटेश ने मैच के बाद कहा कि वह निराश हैं। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि चयनकर्ता सुरेश रैना को इंग्लैंड श्रंखला के लिए टेस्ट टीम में बरकरार रखेंगे।
विज्ञापन


वेंकटेश ने कहा कि चयनकर्ताओं को देखना चाहिए था कि रैना ने दिल्ली जैसे पेस अटैक के खिलाफ 55 रनों की अहम पारी खेली। हालांकि वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने क्रीज पर काफी समय बिताया। यह अहम बात थी। हालांकि उम्मीद है कि रैना घरेलू क्रिकेट में रनों की झड़ी लगाकर टीम में वापसी करेंगे।

वेंकटेश ने यह भी कहा कि उन्हें यूपी टीम के साथ जुड़कर किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा है। वह प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, अली मुर्तजा, आरपी सिंह के साथ पहले काम कर चुकेहैं। जबकि कैफ के साथ तो वह क्रिकेट भी खेल चुके हैं। ऐसे में उनके लिए यह अनुभव अजनबियों के साथ जुड़ने का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें