फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: वरुण ने दूसरी बार टी20 अंतरराष्ट्रीय के एक मैच में लिए पांच विकेट, भुवी-कुलदीप के क्लब में शामिल

Tue, 28 Jan 2025 08:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

वरुण ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में दूसरी बार एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। वह इसके साथ ही एक से अधिक बार टी20 में भारत के लिए पांच या इससे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और पांच विकेट लिए। वरुण की इस गेंदबाजी की मदद से ही भारतीय टीम मैच में वापसी करने में सफल रही। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन जोस बटलर और बेन डकेत के बीच दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई जिससे टीम मुश्किल में दिख रही थी। हालांकि, वरुण ने बटलर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और फिर विकेटों की झड़ी लगा दी। 
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड लगातार तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस मैच में भी उसकी ओपनिंग जोड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और हार्दिक पांड्या ने फिल सॉल्ट (5) को आउट कर उसे पहला झटका दिया था। इसके बाद बटलर और डकेत ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वरुण ने बटलर को आउट कर मैच का रुख ही पलट दिया। वरुण ने बटलर के अलावा जैमी स्मिथ, जैमी ओवरटन, ब्राइडन कार्से और जोफ्रा आर्चर के विकेट लिए और इंग्लैंड की पारी पूरी तरह लड़खड़ा दी। 

ऐसा पहली बार नहीं है जब मध्य ओवरों में इंग्लैंड की पारी इस तरह लड़खड़ा गई है। कोलकाता में खेले गए पहले मैच में 65/2 से उसका स्कोर मध्य ओवर में 95/6 हो गया था। यानी उसने अपने चार विकेट 31 रन पर गंवा दिए थे। वहीं, चेन्नई में 59/2 से स्कोर 104/6 हुआ और चेपॉक में टीम ने मध्य ओवरों के दौरान 45 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवाए। ऐसा ही कुछ राजकोट में देखने मिला। यहां इंग्लैंड का स्कोर एक समय 83/1 था, लेकिन मध्य ओवर के बाद उसका स्कोर 115/6 हो गया। यानी मेहमान टीम ने महज 32 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। इसमें वरुण का योगदान अहम रहा। 
विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक से अधिक बार पांच विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय
वरुण ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में दूसरी बार एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। वह इसके साथ ही एक से अधिक बार टी20 में भारत के लिए पांच या इससे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ऐसा कर चुके हैं। भुवनेश्वर ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका और 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में पांच विकेट लिए थे। वहीं, कुलदीप ने 2018 में इंग्लैंड और 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसा किया था। वरुण ने इस मैच से पहले पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गकेबरहा में खेले गए टी20 मैच में 17 रन देकर पांच विकेट लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें