फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 Rankings: वरुण चक्रवर्ती बने दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज, उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय

Wed, 17 Sep 2025 02:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 2025 में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और वे आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय प्लेयर रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।'
विज्ञापन
आईसीसी रैंकिंग्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में पहली बार नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

आईसीसी की आधिकारिक घोषणा
आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 2025 में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और वे आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय प्लेयर रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।' चक्रवर्ती ने एशिया कप में यूएई के खिलाफ चार रन देकर एक और पाकिस्तान के खिलाफ 24 रन देकर एक विकेट लिया।

बुमराह और बिश्नोई के बाद तीसरे
चक्रवर्ती से पहले सिर्फ दो भारतीय गेंदबाज ही टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं। इनमें बुमराह और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई शामिल हैं। अब वरुण चक्रवर्ती भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव 16 पायदान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर हैं, जबकि अक्षर पटेल एक पायदान ऊपर चढ़कर गेंदबाजों में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बुमराह चार पायदान चढ़कर 40वें स्थान पर हैं।

अभिषेक को ऑलराउंडर्स में भी फायदा
ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या शीर्ष पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा चार स्थान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए। बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शीर्ष पर बने हुए हैं जिन्होंने करियर के सर्वोच्च 884 रेटिंग अंक हासिल कर लिए। शुभमन गिल 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। तिलक वर्मा दो स्थान खिसककर चौथे और सूर्यकुमार यादव एक स्थान खिसककर सातवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट दूसरे और जोस बटलर तीसरे स्थान पर हैं।




बीते 12 महीनों में शानदार प्रदर्शन
34 वर्षीय चक्रवर्ती पिछले एक साल से भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नियमित रूप से खेल रहे हैं। उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई है। यही कारण है कि उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को पीछे छोड़ते हुए रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

वरुण चक्रवर्ती - फोटो : PTI
वरुण का अंतरराष्ट्रीय करियर
वरुण ने अब तक भारत के लिए 20 टी20 में 35 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.83 का रहा है। 17 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वरुण चार वनडे भी खेल चुके हैं और 10 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन

आईसीसी रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा
अब टेस्ट और टी20 में भारतीय गेंदबाज नंबर-1 हैं। टी20 में वरुण के अलावा  टेस्ट में जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर हैं। वहीं, वनडे में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज शीर्ष पर हैं। वहीं, बल्लेबाजों में भी भारतीयों का दबदबा है। वनडे और टी20 में भारतीय शीर्ष पर हैं। वनडे में शुभमन गिल और टी20 में अभिषेक शर्मा नंबर एक बल्लेबाज हैं। टेस्ट में इंग्लैंड के जो रूट शीर्ष पर हैं। वहीं, टीम रैंकिंग में भारत वनडे और टी20 में शीर्ष पर है। टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। ऑलराउंडर्स में टेस्ट में रवींद्र जडेजा और टी20 में हार्दिक पांड्या शीर्ष पर हैं। वहीं, वनडे में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर एक ऑलराउंडर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें