चौके-छक्कों की बरसात
आशीर्वाद की यह पारी आक्रामक शॉट्स से भरपूर थी। क्रीज पर रहने के दौरान उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और अपनी पारी में 19 चौके और छह शानदार छक्के जड़े। इस बेहतरीन पारी ने बिहार के क्रिकेट सर्किट से उभरते हुए सबसे रोमांचक युवा बल्लेबाजों में उनके नाम को और मजबूत कर दिया है। 10 वर्षीय आशीर्वाद के बल्ले से निकला यह शतक उनके पिछले कारनामे के कुछ सप्ताह बाद ही आया है। इससे पहले उन्होंने समस्तीपुर में एक स्थानीय अभ्यास मैच के दौरान अपना पहला शतक बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। क्रिकेट अकादमी ताजपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए आशीर्वाद ने तब बेहद आक्रामक अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 87 गेंदों में 103 रन बनाए थे। अपनी उस पारी में उन्होंने 118 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 20 चौके और एक छक्का लगाया था, जिसके बाद प्रशांत राज ने उन्हें आउट किया था।