फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon: युवराज और अभिषेक के साथ वैभव सूर्यवंशी ने देखा विंबडलन का मैच, बताया कौन है पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी

Mon, 13 Jul 2026 09:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन

सार

भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने युवराज, अभिषेक और संजू सैमसन के साथ पहली बार विंबलडन सेंटर कोर्ट में फाइनल मैच का लुत्फ उठाया। उन्होंने नोवाक जोकोविच को अपना आइडल बताया और टेनिस डबल्स पार्टनर के रूप में अपने ओपनिंग साथी अभिषेक शर्मा को चुना।
विज्ञापन
युवराज और अभिषेक के साथ वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Vaibhav Sooryavanshi X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए युवा सितारे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार विंबलडन के ऐतिहासिक सेंटर कोर्ट पहुंचकर एक यादगार अनुभव हासिल किया। वैभव के साथ पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और भारतीय टी20 टीम के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी मौजूद थे। भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव इस प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड क्लब के माहौल का लुत्फ उठाते नजर आए।
विज्ञापन


वैभव ने पहली बार खेल जगत के इस ऐतिहासिक मैदान पर आने के अपने अनुभव को साझा किया। वैभव ने जियो स्टार से कहा, मैं विंबलडन के पुरुष एकल का फाइनल मैच देखने आया। मैं यह देखना चाहता था कि लाइव टेनिस मैच देखने का अनुभव कैसा होता है और खिलाड़ी फाइनल के भारी दबाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं। यह मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा।

नोवाक जोकोविच हैं वैभव के प्रेरणास्रोत्र
टेनिस के प्रति अपनी दिलचस्पी का खुलासा करते हुए इस युवा क्रिकेटर ने बताया कि वह पिछले चार-पांच वर्षों से इस खेल को करीब से फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया, जिन्हें वह बचपन से देखते आ रहे हैं। वैभव ने कहा, मैं नडाल और जोकोविच को बहुत देखता था। मुझे जोकोविच बेहद पसंद हैं, लेकिन यही वो दो खिलाड़ी हैं जिन्हें मैंने सबसे ज्यादा फॉलो किया है।

विंबलडन में रहा भारतीय क्रिकेटरों का जलवा
इस साल विंबलडन में भारतीय क्रिकेटरों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। वैभव से पहले, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी पुरुष एकल वर्ग का सेमीफाइनल देखने प्रतिष्ठित रॉयल बॉक्स पहुंचे थे। सचिन के लिए विंबलडन उनका पसंदीदा खेल आयोजन रहा है, वहीं शुभमन गिल का यह पहला विंबलडन अनुभव था। रविवार को सेंटर कोर्ट की सुर्खियों में युवा पीढ़ी का दबदबा रहा। वैभव ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लिया। ये सीरीज खत्म होने के बाद वैभव ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ फाइनल का आनंद लिया जहां युवराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टेनिस डबल्स के लिए चुना अपना जोड़ीदार
वैभव से पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर को टेनिस कोर्ट पर अपना डबल्स पार्टनर चुनना चाहेंगे? इस पर मुस्कुराते हुए वैभव ने कहा, मैंने पहले ही अभिषेक भैया का नाम लिया है। चूंकि वह क्रिकेट में मेरे ओपनिंग पार्टनर हैं, इसलिए मैं टेनिस में भी उन्हीं को अपना जोड़ीदार चुनूंगा।

वैभव विंबलडन देखने के लिए सूट पहने नजर आए। अपने पहनावे को लेकर वैभव ने कहा कि उन्हें तैयार करने में अभिषेक शर्मा ने उनकी मदद की थी। वैभव ने कहा, मैंने वास्तव में कुछ भी खास प्लान नहीं किया था। मुझे जल्दी में जो भी मिला, मैंने बस उसे पहन लिया। अभिषेक भैया ने इसे व्यवस्थित करने में मदद की और मैं आपके सामने हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें