फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आपदा: सहवाग-हरभजन-रैना ने जताया दुख, सभी ने की सलामती की दुआ

Sun, 07 Feb 2021 07:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी गांव में रविवार को ग्लेशियर फटने से धौली गंगा नदी में बाढ़ आ गई। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य कर रहे हैं। अबतक 10 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। कम से कम 100-150 लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच भारतीय क्रिकेटरों ने भी इस त्रासदी पर दुख जताया है। टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह, पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और सुरैश रैना ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। साथ ही सभी के सही सलामत होने की दुआ की है।

विज्ञापन

   
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें