फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बढ़ाई यूपी की मुश्किलें, जम्मू कश्मीर के खिलाफ तीसरे दिन नहीं हो सका खेल

Tue, 30 Dec 2014 11:21 PM IST
अमर उजाला/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध के चलते उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर के बीच यहां खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के तीसरे दिन खेल नहीं हो सका। उत्तर प्रदेश के पांच विकेट पर 268 रन है। मुंबई के खिलाफ मिली हार के बाद यूपी के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। अगर बुधवार को जम्मू कश्मीर को पहली पारी में पछाड़ने में कामयाबी नहीं मिलती है तो फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


जीत के करीब दिल्ली
नई दिल्ली (ब्यूरो)। गुजरात के खिलाफ दिल्ली की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। मेहमान टीम दिल्ली के 425 रन के जवाब में फॉलोआन खेलते हुए अभी भी 123 रन पीछे है जबकि उसके मात्र तीन विकेट शेष हैं।

हिमाचल ने किए अंक सुनिश्चित
गुवाहाटी। असम के खिलाफ हिमाचल प्रदेश ने कम से कम तीन अंक सुनिश्चित कर लिए हैं। हिमाचल के पहली पारी के 549 रन के जवाब में असम की टीम 218 रन पर सिमट गई। वह अभी भी 331 रन पीछे है। लिहाजा ड्रॉ की स्थिति में भी हिमाचल को तीन जबकि असम को एक अंक ही मिलेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा की हार लगभग तय
रोहतक। उड़ीसा के खिलाफ हरियाणा की हार लगभग तय हो गई है। मैच के आखिरी दिन उड़ीसा को जीत के लिए मात्र 31 रन चाहिए जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।

लड़खड़ाकर संभला पंजाब
राजकोट। सौराष्ट्र के खिलाफ पंजाब लड़खड़ाकर संभल गया है। पंजाब के पहली पारी के 659 रन के जवाब में सौराष्ट्र के लिए ओपनर सागर जोगियानी (145) ने पहले भूषण चौहान (49) के साथ 101 और दूसरे विकेट के लिए अर्पित वासवदा (78) के साथ 180 रन की साझेदारी कर कुछ मुश्किलें बढ़ाई तक लेकिन स्टंप तक उसके चार विकेट पर 308 रन पर गिर गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें