फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs AUS: दोहरे शतक के साथ उस्मान ख्वाजा ने धमाल मचाया, डॉन ब्रैडमैन के क्लब में शामिल, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Thu, 30 Jan 2025 06:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाल

सार

श्रीलंका के खिलाफ जारी गाल टेस्ट के दूसरे दिन बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 352 गेंदों का सामना किया और 232 रन बनाए। इस पारी के दौरान अनुभवी बल्लेबाज ने 16 चौके और एक छक्का लगाया। इसी के साथ वह 38 से ज्यादा की उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
उस्मान ख्वाजा - फोटो : @cricketcomau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन किया और दोहरा शतक लगाया। इस दमदार पारी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली और सर डॉन ब्रैडमैन के क्लब में शामिल हो गए। 
विज्ञापन

यह कारनामा कलरने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने ख्वाजा
श्रीलंका के खिलाफ जारी गाल टेस्ट के दूसरे दिन बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 352 गेंदों का सामना किया और 232 रन बनाए। इस पारी के दौरान अनुभवी बल्लेबाज ने 16 चौके और एक छक्का लगाया। इसी के साथ वह 38 से ज्यादा की उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा डॉन ब्रैडमैन ने किया था। इसके अलावा वह श्रीलंका में दोहरी शतकीय पारी खेलने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए। 

लैंगर से आगे निकले ख्वाजा
ख्वाजा ने जस्टिन लैंगर को इससे पहले पीछे छोड़ा था। दरअसल, लैंगर ने 2004 में कोलंबो में खेले गए टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 166 रनों की पारी खेली थी। वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 232 रन बनाकर पूर्व बल्लेबाज का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा वह 2006 के बाद पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए जिसने एशिया में 2006 के बाद दोहरा शतक लगाया। उनसे पहले जेसन गिलेस्पी ने बांग्लादेश के खिलाफ 201 रन बनाए थे।
विज्ञापन

एशिया में दोहरा शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

खिलाड़ी  स्कोर विपक्षी टीम स्थान वर्ष
जेसन गिलेस्पी 201* बांग्लादेश चटगांव 2006
मैथ्यू हेडन 203* भारत चेन्नई 2001
डीन जोन्स 210 भारत चेन्नई 1986
ग्रेग चैपल 235 पाकिस्तान फैसलाबाद 1980
मार्क टेलर 334* पाकिस्तान पेशावर 1998
उस्मान ख्वाजा 232 श्रीलंका गाल 2025
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें