फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: अश्विन के बचपन के साथी और टेस्ट क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने 'कू' पर किया खुलासा,' भारतीय स्पिनर के बारे में बताई ये दिलचस्प कहानी

Tue, 30 Nov 2021 05:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अश्विन की इस उपलब्धि के बाद उनके राज्य के साथी खिलाड़ी और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने भी उनकी जमकर तारीफ की और एक खुलासा भी किया।
विज्ञापन
आर अश्विन, हरभजन सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोमवार को हरभजन सिंह के सर्वाधिक टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के आखिरी दिन दूसरी पारी में दो विकेट चटकाए और 419वां टेस्ट विकेट पूरा किया। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 

विज्ञापन


अश्विन की इस उपलब्धि के बाद उनके राज्य के साथी खिलाड़ी और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने भी उनकी जमकर तारीफ की और एक खुलासा भी किया। मुकुंद ने सोशल मीडिया एप कू पर बताया कि अश्विन स्कूल के दिनों में हरभजन की एक्शन की नक़ल करते हुए गेंदबाजी करते थे।   

उन्होने लिखा, 'किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो स्कूल में हरभजन सिंह के एक्शन का उपयोग करके गेंदबाजी किया करता था, उसे सबसे अधिक विकेट लेने वालों की सूची में पीछे छोड़ना वास्तव में अभूतपूर्व है। रवि अश्विन को एक और उपलब्धि के लिए बधाई, आपको और भी शुभकामनाएं!'
विज्ञापन


विज्ञापन


मुकुंद के अलावा अश्विन को कई अन्य क्रिकेटरों ने भी सराहा। टीम के कोच राहुल द्रविड़ भी उनके मुरीद हुए और उनकी तारीफ़ की।  

अश्विन ने मैच में सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी अहम योगदान दिया। अश्विन ने दोनों पारियों में 38 और 32 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने कुल छह विकेट भी अपने नाम किए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें