फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs USA: वानखेड़े में मौजूद रहे भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अंबानी दंपती और जय शाह से की मुलाकात

Sat, 07 Feb 2026 11:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत और अमेरिका के बीच मुंबई में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला गया। इस दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सर्जियो गोर ने की जय शाह और अंबानी दंपती से मुलाकात - फोटो : @USAmbIndia-PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अमेरिका के राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप मुकाबले के दौरान मौजूद रहे। गोर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अध्यक्ष जय शाह के साथ मुलाकात से पहले आयोजित शानदार उद्घाटन समारोह और आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। इस मौके पर भारत के पूर्व कप्तान और इस टी20 विश्व कप के इस सत्र के ब्रांड दूत रोहित शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs USA: भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार नौवीं जीत दर्ज की, अमेरिका को हराया; बल्ले से चमके सूर्यकुमार

अमेरिका के खिलाड़ियों से की मुलाकात
गोर ने इससे पहले एक्स पर लिखा, 'टी20 विश्व कप मैच के लिए मुंबई पहुंचा हूं। अमेरिका की टीम के लिए बड़ा दिन। अमेरिका की टीम को शुभकामनाएं।' राष्ट्रगान के दौरान गोर ने जय शाह के बगल में खड़े होकर सम्मान प्रकट किया और इसके बाद तुरंत अमेरिका के खिलाड़ियों से मुलाकात की। यह भारत और अमेरिका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में सिर्फ दूसरा मुकाबला था। भारत ने दोनों टीमों के बीच 2024 टी20 विश्व कप में खेले गए पहले मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत और अमेरिका ग्रुप ए में हैं, जिसमें नामीबिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान भी शामिल हैं।

भारत ने की विजयी शुरुआत
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर शानदार आगाज किया है। शनिवार को वानखेड़े में खेले गए ग्रुप मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिका निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। 
विज्ञापन

वानखेड़े पर चमके सूर्यकुमार
अमेरिका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। लग रहा था कि भारत टी20 विश्व कप के अपने पहले ही मैच में रनों का पहाड़ बनाएगा, लेकिन उसे शुरुआत से ही झटका लगा। अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे जहां खाता खोले बिना आउट हुए तो वहीं रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौटे। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। फिर एक छोर से सूर्यकुमार डटे रहे और अंत तक टिककर नाबाद लौटे। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें