फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकेआर और स्क्रोचर्स में करो या मरो की जंग

Tue, 16 Oct 2012 10:56 PM IST
डरबन/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स से अपने दोनों ही मैच गंवा चुकी कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 मुकाबले में करो या मरो की स्थिति है। आईपीएल चैंपियन टीम बुधवार को जब पर्थ स्क्रोचर्स के खिलाफ मैदान उतरेगी तो टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा।
विज्ञापन


ग्रुप ‘ए’ में फिलहाल कोलकाता नाइटराइडर्स के कोई अंक नहीं है। वहीं, आस्ट्रेलियाई बिग बैश टीम स्क्रोचर्स के भी कोई अंक नहीं है। पहला मुकाबला गंवा चुके स्क्रोचर्स भी अपना दूसरा मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगा।

केकेआर को सोमवार को आकलैंड से सात विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। आउट ऑफ फार्म चल रहे कप्तान गौतम गंभीर ने इस बार भी अपने प्रशंसकों को निराश किया। वह महज पांच रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इससे पहले दिल्ली डेयरविल्स के खिलाफ उनका खाता भी नहीं खुला था।
विज्ञापन


ऐसे में गंभीर को इस बार उन्हें बल्लेबाजी में दिलेरी भी दिखानी होगी। साथ-साथ कप्तानी में गंभीरता भी लानी होगी। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जाक कालिस से काफी उम्मीद थी लेकिन वह पिछले दोनों ही मैच में बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे थे। लिहाजा उनका भी लय में लौटना जरूरी है। इन दोनों के अलावा मनोज तिवारी और बांग्लादेशी आलराउंडर साकिब अल हसन भी नाकाम रहे हैं।

गेंदबाजी में कैरिबियाई खिलाड़ी सुनील नारायन बेहतर दिखे। दो मैचों में वह अब तक पांच विकेट झटके चुके हैं। लक्ष्मीपति बालाजी के नाम भी तीन विकेट हैं। आस्ट्रेलियाई बिग बैश टीम स्क्रोचर्स के बल्लेबाजों को रोकना है तो इन दोनों के अलावा कालिस और हसन को घातक गेंदबाजी करनी होगी। गेंदबाजी में कालिस और हसन अब तक फिसड्डी साबित हुए हैं। वहीं, स्क्रोचर्स को पॉल कोलिंगवुड, हर्शेल गिब्स, ब्रैड हॉग, साइमन काटिच, मिशेल और शान मार्श जैसे खिलाड़ियों से बड़े उलटफेर की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें