फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के खिलाड़ियों ने ढाई घंटे बहाया पसीना

Thu, 15 Nov 2012 11:11 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भामाशाह पार्क पर शनिवार से शुरू हो रहे रणजी मैच के लिए गुरुवार को यूपी की टीम मेरठ पहुंची और नेट पर जमकर पसीना बहाया। मोहम्मद कैफ को छोड़कर सुरेश रैना, पीयूष चावला समेत यूपी के अन्य खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग का ढाई घंटे तक अभ्यास किया। वहीं कर्नाटक की टीम देर रात मेरठ पहुंची।
विज्ञापन


यूपी की टीम के खिलाड़ी टुकड़ों में सुबह 10 बजे तक मेरठ पहुंचे। सभी को गढ़ रोड स्थित होटल हार्मनी में ठहराया गया। दोपहर 1.20 बजे कोच वेंकटेश प्रसाद और यूपी के मुख्य चयनकर्ता गोपाल शर्मा के साथ यूपी की टीम भामाशाह पार्क पहुंची। मैदान के अंदर आते ही कोच वेंकटेश प्रसाद सीधे पिच पर पहुंचे। उन्होंने पिच और ग्राउंड की पड़ताल की।

वेंकटेश प्रसाद ने नेट पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों को जमकर अभ्यास कराया। सुरेश रैना और पीयूष चावला पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी, अंकित राजपूत, भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी का अभ्यास किया। एकलव्य द्विवेदी और विकेटकीपर अमीर खान ने भी नेट पर खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन


रैना और पीयूष ने लगाये लंबे शॉट
सुरेश रैना और पीयूष चावला ने लंबे-लंबे शॉट लगाकर अपना इरादा साफ कर दिया। पीयूष ने महाराष्ट्र के खिलाफ 156 रनों की पारी खेली थी।

मुकुल के हाथ में लगी गेंद
अभ्यास के दौरान यूपी के सलामी बल्लेबाज मुकुल डागर तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी की गेंद को रक्षात्मक तरीके से खेलने में धोखा खा गए। गेंद उनकी हथेली में जा लगी। इसके बाद मुकुल ने अभ्यास नहीं किया। मुकुल ने दिल्ली और महाराष्ट्र के खिलाफ 116 और 126 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

वेंकटेश ने कराई प्रैक्टिस
वेंकटेश प्रसाद ने आरिश आलम, अली मुर्तजा, तन्मय श्रीवास्तव, परविंदर सिंह को हाई कैच और फील्डिंग का अभ्यास कराया।

विदेशी अंपायर करेंगे अंपायरिंग
बीसीसीआई के नियमों में बदलाव करने के बाद मेरठ में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के अंपायर साइमन फ्राई अंपायरिंग करते नजर आएंगे। साइमन दोपहर बाद भामाशाह मैदान पर पहुंचे और पिच का परीक्षण किया। उन्होंने काफी देर तक ग्राउंड हेड रविंद्र चौहान से बातचीत की। मैच के दूसरे अंपायर सुदेश शास्त्री और रेफरी मनु नायर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें