फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC TEN-10: यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया एलएलसीटेन-10 का उद्घाटन, अमर उजाला को दिया धन्यवाद

Thu, 13 Feb 2025 09:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लीग का उद्घाटन किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 की गुरुवार को शुरुआत हो गई। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लीग का उद्घाटन किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल मौजूद रहे। 
विज्ञापन

ब्रेट ली-क्रिस गेल-बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने दिया अमर उजाला को धन्यवाद
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने इस लीग के उद्घाटन समारोह में अमर उजाला को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- अमर उजाला और एलएलसी टेन 10 ने मिलकर देश को एक नया मंच प्रदान किया है। इसके लिए दोनों का आभार। क्रिकेट पूरी दुनिया में तो लोकप्रिय है ही, लेकिन भारत में तो यह हर गली में खेला जाता है। बच्चों के पास अब तक एक ऐसा मंच नहीं था। जो बच्चे और युवा टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते हैं, उन्हें आज बड़ा मंच मिला है। दुनिया के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी इस लीग से जुड़े हैं। इससे युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। इस लीग से जुड़े युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद है कि सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, भारत के बाकी राज्यों में भी इस तरह की लीग होगी।

ब्रेट ली-क्रिस गेल-बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों को लीग में दिए जाएंगे आकर्षक इनाम
इस लीग में कुल 24 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 12 टीमें भाग ले रही हैं। हर टीम ने 16 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाया है। लीग का बड़ा आकर्षण इसमें दी जाने वाली विजेता राशि है जो 10 लाख रुपये है। साथ ही उप विजेता टीम को 5 लाख रुपये मिलेंगे। फाइनल में मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को निसान मैग्नाइट कार मिलेगी। लीग के टॉप 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक इनाम में मिलेगी। लीग के प्रायोजकों द्वारा विशेष पुरस्कार लीग मैचों के रिजल्ट के बाद श्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

ब्रेट ली-क्रिस गेल-बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
कहां देख पाएंगे मैच?
लीग का प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफार्म पर सीधा प्रसारण उभरते क्रिकेटरों नई पहचान देगा। दर्शकों को रियल-टाइम ऑनलाइन और ऑफलाइन ग्राफिक्स का शानदार अनुभव मिलेगा। देश में कहीं भी मोबाइल फोन या टीवी के जरिये वेव्स ओटीटी प्लेटफार्म पर लीग का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। वेव्स ओटीटी एप को एंड्रॉयड प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर, युवा लीग का आनंद उठा सकेंगे। इसके अलावा इस लीग के सभी मुकाबले अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किए जाएंगे। वहीं, अमर उजाला की वेबसाइट पर आप मैच से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें