फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Cricket League: यूपी टी20 लीग में शामिल होंगी छह टीमें; भारत में अब तक कितनी लीग शुरू हुईं, जानें सबकुछ

Mon, 14 Aug 2023 01:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग में छह टीमें शामिल होंगी। इस टूर्नामेंट में राज्य के छह शहरों के नाम पर टीमें होंगी। कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ और नोएडा की टीमें यूपी टी20 लीग में खेलेंगी।
विज्ञापन
यूपी क्रिकेट लीग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों की चांदी होने वाली है। उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचने के लिए एक बड़ा मौका मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने नई टी20 लीग शुरू करने की योजना बनाई है। इसका नाम उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग है। इसमें छह टीमें शामिल होंगी। इस टूर्नामेंट में राज्य के छह शहरों के नाम पर टीमें होंगी। कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ और नोएडा की टीमें यूपी टी20 लीग में खेलेंगी।
विज्ञापन


छह टीमों की फ्रेंचाइजी के लिए बोली निकाली गई थी और 11 अगस्त तक 50 हजार रुपये जमा करके टेंडर फॉर्म खरीदे जा सकते थे। 15 अगस्त को सभी बोलियों को सार्वजनिक किया जाएगा और इससे पता चल जाएगा कि किस शहर की टीम को किसने खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 अगस्त को खिलाड़ियों के नीलामी की उम्मीद है। वहीं, 23 अगस्त से टूर्नामेंट शुरू होगा।

भुवनेश्वर कुमार यूपी क्रिकेट लीग में दिखाई दे सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया
25 हजार रुपये होगा बेस प्राइस
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि यूपीसीएल में एक खिलाड़ी का बेस प्राइज 25 हजार रुपये का होगा। खिलाड़ी के घरेलू, आईपीएल, चैलेंजर ट्रॉफी, इंडिया ए, बी के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी कीमत 15 से 20 लाख रुपये तक भी जा सकती है। नीलामी के लिए खिलाड़ियों को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। 

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे सभी मैच
नीलामी के लिए श्रेणी ए में वे खिलाड़ी होंगे जो यूपी रणजी टीम और आईपीएल के लिए खेल चुके हैं। श्रेणी बी में अंडर-23 और अंडर-19 टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ी होंगे। वहीं,  श्रेणी सी में उभरते खिलाड़ी शामिल होंगे। नीलामी सूची में लगभग 150 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सभी मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

रिंकू सिंह भी लीग में खेलते दिख सकते हैं - फोटो : IPL/BCCI
कहां देख सकेंगे मैच?
टूर्नामेंट में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। आयोजक यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि जियो सिनेमा (JioCinema) और डिज्नी प्लस हॉट स्टार पहले संस्करण के लिए डिजिटल मीडिया अधिकारों के लिए बोली लगाएंगे। मुकेश अंबानी समर्थित जियो सिनेमा टूर्नामेंट के प्रसारण की दौड़ जीतने की दौड़ में सबसे आगे है।

भारत की प्रमुख टी20 लीग
लीग शुरुआत पिछला सीजन कब
इंडियन क्रिकेट लीग  2007 2009
इंडियन प्रीमियर लीग 2008 2023
कर्नाटक प्रीमियर लीग 2009/10 13 अगस्त से जारी
ओडिशा प्रीमियर लीग 2011 2023
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2016 2023
टी20 मुंबई लीग 2018 2019
सौराष्ट्र प्रीमियर लीग 2019 2022
केसीए प्रेसिडेंट कप टी20 (केरल) 2020-21 2022
आंध्र प्रीमियर लीग 2022 2022
बड़ौदा टी20 लीग 2022 2023
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2023 2023
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें