फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का यह पूर्व खिलाड़ी बना उत्तर प्रदेश रणजी टीम का कोच

Tue, 03 Sep 2019 07:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और बांये हाथ के स्पिनर सुनील जोशी को उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की रणजी टीम का कोच बनाया गया है। जोशी 20 सितंबर तक उत्तर प्रदेश रणजी टीम के शिविर में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन


यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया, 'पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुनील जोशी को एक वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश की रणजी टीम का कोच बनाया गया है। वे विजय हजारे ट्रॉफी से पहले टीम के शिविर में शामिल हो जायेंगे।'

जोशी कर्नाटक के रहने वाले है और भारत के लिए 15 टेस्ट में 41 विकेट खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 69 वनडे में 69 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 मार्च 2001 को खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उप्र की रणजी टीम के कोच रह चुके है जिनमें वेंकटेश प्रसाद और मनोज प्रभाकर का नाम शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें