फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनौपचारिक टेस्ट: गिल की पारी के बावजूद 216 पर सिमटा भारत ए, स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ए का स्कोर 105/2

Thu, 30 Jan 2020 10:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : social media
विज्ञापन

शुभमन गिल की 83 रन की पारी के बावजूद भारत ए बृहस्पतिवार को यहां न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन 216 रन पर सिमट गया जिससे मेजबान टीम ने अपना पलड़ा भारी रखा। न्यूजीलैंड ए ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 105 रन बनाए। मेजबान टीम अब सिर्फ 111 रन से पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।

विज्ञापन


भारत ए ने 17वें ओवर तक 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। बीस साल के गिल को इसके बाद कप्तान हनुमा विहारी (51) के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 119 रन जोड़कर पारी को संभाला। गिल ने स्वच्छंद होकर बल्लेबाजी की और कई आकर्षक शॉट खेले। ऑफ स्पिनर कोल मैकोची (3/33) ने विहारी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। विहारी ने 79 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें