मेजबान दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ प्रिटोरिया में खेले जा रहे दूसरे गैर
आधिकारिक टेस्ट मैच में सधी शुरुआत के बाद भारत ‘ए’ संकट में आ गया है।
मैच के दूसरे दिन सुबह दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 231 रन से आगे बढ़ाई और टीम कुल 341 रन पर सिमट गई ।
सिमोन हार्मर (96) और वायने पर्नेल (91) ने शानदार पारी खेलीं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 186 रन जोड़े। भारत की ओर से ईश्वर पांडे और शादाब नदीम ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
जवाब में कप्तान चेतेश्वर पुजारा (54) के अर्धशतक के बावजूद भारतीय पारी लड़खड़ा गई।
स्टंप्स तक भारत ने 145 रन तक छह विकेट गंवा दिए। अंबाती रायडु 14 और परवेज रसूल खाता खोले बिना क्रीज पर डटे थे।