फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उन्मुक्त करेंगे 'यंगिस्तान' का प्रचार

Fri, 01 Mar 2013 03:14 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की अंडर 19 विश्वकप विजेता टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद को पेप्सी का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है। उन्मुक्त कंपनी के युवाओं पर केंद्रित एक अभियान का भी हिस्सा होंगे। खास बात यह है है कि पेप्सी के नए विज्ञापन में उन्मुक्त के साथ टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और सुरेश रैना भी नजर आएंगे।
विज्ञापन


पिछले साल अंडर 19 क्रिकेट टीम को विश्वकप विजेता बनाने वाले उन्मुक्त इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी दिखाई देंगे। उन्मुक्त ने बड़े सितारों की ही तरह विज्ञापनों की दुनिया में अपनी नई पारी पर खुशी जताते हुए कहा, 'मैं उन हस्तियों में शामिल होकर गर्व महसूस कर रहा हूं जिन्हें अचीवर्स के रूप में देखा जाता है। यह मेरे लिए किसी आम विज्ञापन की तरह नहीं है बल्कि यह मेरा भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक वादा है जो हमेशा मेरे खेल को सराहते हैं।'

उल्लेखनीय है कि पेप्सी के विज्ञापन में कई क्रिकेटर और बॉलीवुड हस्तियां दिख चुके हैं। जिसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, शाहरुख खान, सौरभ गांगुली, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, रणवीर कपूर आदि हैं। कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें