फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के इस बल्लेबाज ने दिलाई अनिल कुंबले की याद, टूटे जबड़े संग जड़ा शतक

Tue, 06 Feb 2018 10:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उन्मुक्त चंद
विज्ञापन

दिल्ली के ओपनर उन्मुक्त चंद ने सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में टूटे जबड़े के साथ खेलते हुए जोरदार शतक जमाया। पूल बी के मैच में चंद की पारी की बदौलत दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 55 रन से मात दी। चंद ने 125 गेंदों में 12 चौको और तीन छक्को की मदद से 116 रन की पारी खेली।

विज्ञापन


दाएं हाथ के बल्लेबाज की पारी की बदौलत दिल्ली ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 307 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 252 रन पर ढेर हो गई। यूपी की तरफ से उमंग शर्मा (102) का शतक बेकार गया। 

वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके उन्मुक्त चंद को मैच से पहले ही चोट लग चुकी थी। बहरहाल, चंद ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की याद ताजा कर दी, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 में एंटीगुआ टेस्ट में टूटे जबड़े के साथ खेला और ब्रायन लारा का महत्वपूर्ण विकेट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद को प्रतिभावान बल्लेबाज माना जा रहा था और टीम इंडिया में उनके एंट्री करने की मजबूत स्थिति थी। मगर उन्मुक्त का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और इसी वजह से टीम इंडिया में उनकी एंट्री पर ग्रहण लग गया। हालांकि, इस बल्लेबाज ने राष्ट्रीय टीम में जगह हासिल करने की उम्मीद नहीं छोड़ी है।

चंद को उम्मीद है कि वह मौजूदा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें