फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बोले- फिक्स था भारत-पाक फाइनल मुकाबला

Sun, 02 Jul 2017 11:19 AM IST
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ कोहली - फोटो : ani
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय और सहकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को नागपुर में आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान के बीच 18 जून को खेला गया चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला फिक्स था। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए अठवले ने कहा, ये कैसे हो सकता है कि जिन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया वो फाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।
विज्ञापन


वो यहीं नहीं रुके, अठावले ने आगे कहा, कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह ने जीत की इच्छा नहीं दिखाई। अठावले ने कहा-पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली जैसा खिलाड़ी जो अक्सर शतक लगाता है और युवराज सिंह जिनका पिछला रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। लेकिन उस दिन ऐसा लग रहा था कि वो हारने के लिए खेल रहे थे। इसे देखकर ऐसा लगता है कि वह मैच फिक्स था और उसकी जांच होनी चाहिए।

फाइनल मुकाबले में टीम इंड़िया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करन का फैसला किया। पाकिस्तान ने फकर जमान के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट पर 338 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया  महज 158  रन पर ढेर हो गई और विराट सेना को 180 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें