फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में मैच नहीं होना अनुचित: मिसबाह

Fri, 12 Oct 2012 08:15 PM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में विदेशी टीमों का दौरा नहीं होने से मिसबाह उल हक काफी निराश हैं। पाक टेस्ट और वनडे कप्तान मिसबाह उल हक ने कहा कि यह अनुचित है कि उनकी टीम को सुरक्षा कारणों से अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन


मिसबाह ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेलने वाली बड़ी टीम है। इसके बावजूद दूसरी टीमें पाकिस्तानी सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने नहीं आ रही हैं। यह पाकिस्तानी टीम के साथ नाइंसाफी है। मिसबाह ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनकी सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसी नीतियां बनाए कि भविष्य में टीमें पाकिस्तान का दौरा कर सकें। मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकवादी हमले के बाद से किसी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें