फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु की जगह अब मलेशिया में होगा अंडर-19 एशिया कप

Sun, 13 Aug 2017 12:29 AM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
एशियन क्रिकेट काउंसिल
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अपनी टीम भारत भेजने से इनकार करने के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने आज अंडर 19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट को बेंगलुरू से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर स्थानांतरित करने का फैसला किया। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव को देखते हुए पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने आपत्ति जताई और सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट भारत से बाहर स्थानांतरित कर दिया जाए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने स्थल बदलने पर आपत्ति नहीं जताई। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने सेठी के हवाले से कहा, ‘‘विकास और कार्यकारी समिति के सभी प्रतिनिधि सौहार्दपूर्ण तरीके से टूर्नामेंट को मलेशिया स्थानांतरित करने के मुद्दे पर राजी हो गए क्योंकि कोई नहीं चाहता था कि इस पर किसी सदस्य की सुरक्षा चिंताओं का असर पड़े।’’ बीसीसीआई पहले ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर भारत सरकार की स्वीकृति लेने के लिए पत्र लिख चुका है क्योंकि इसमें पाकिस्तान की टीम शामिल है। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को स्वत: जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें