बांग्लादेश में अगले महीने की 27 तारीख से शुरू होने वाले अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की पहली टक्कर ऑस्ट्रेलिया से मीरपुर में 28 जनवरी को होगी।
टूर्नामेंट का आयोजन 27 जनवरी से 14 फरवरी तक किया जाएगा। बांग्लादेश के चार शहरों के आठ स्थलों पर होने वाले टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे।
वर्ष 2000, 2008 और 2012 में चैंपियन रही भारतीय टीम को ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और नेपाल के साथ रखा गया है। उन्नीस दिवसीय टूर्नामेंट के 48 मैच चटगांव, काक्स बाजार, ढाका और सिल्हट में खेले जाएंगे।