फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 साल बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में फिर भिड़ेंगे भारत और विंडीज

Sun, 14 Feb 2016 06:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
32 साल बाद किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत अगर यह मैच जीत जाता है तो वह चौथी बार चैंपियन बनेगा। 1983 में आखिरी बार दोनों आईसीसी के किसी टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप फाइनल) में लॉर्ड्स में एक-दूसरे के खिलाफ उतरे थे जिसमें भारत विजयी हुआ था और इसे क्रिकेट में नए युग की शुरुआत माना गया।
विज्ञापन


धोनी की कप्तानी में रविवार की शाम टीम इंडिया के श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज जीतने के अभियान शुरू करने से पहले ही एक और टीम इंडिया है जो चौथी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए मैदान पर उतरेगी।

मीरपुर में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में खेल रही भारतीय टीम की नजर चौथी बार इस खिताब पर कब्जा करने की होगी। भारत ने 2008 और 2000 के बाद आखिरी बार 2012 में इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया था। वर्तमान टूर्नामेंट में जूनियर टीम इंडिया अजेय रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है, वहीं वेस्टइंडीज ने मेजबान बांग्लादेश को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है।
विज्ञापन

सरफराज खान से फाइनल में भी बड़ी पारी की आस

मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने अब तक खेले अपने सभी मुकाबले जीते हैं। भारत ने ग्रुप-डी में आयरलैंड, न्यूजीलैंड और नेपाल को हराया। नामीबिया को उसने 197 रनों से रौंदकर अंतिम चार में प्रवेश किया। फिर सेमीफाइनल में उसने श्रीलंका को हराया था।

टीम के सबसे सफल बल्लेबाज सरफराज खान (304 रन) लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने अब तक 4 अर्धशतक लगाए हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात है तो वह भारत के शीर्ष बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले मैच में भारतीय ओपनर शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने 7 मैचों में 505 रन (3 शतक और 1 अर्धशतक) बनाए थे।

अब उनके सामने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के इयोन मोर्गन के रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य होगा जिन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में कुल 606 रन बनाए थे। वह अब तक 11 मैचों में 515 रन बना चुके हैं।

वहीं, भारतीय टीम ओपर रिषभ पंत और कप्तान इशान किशन से बेहतरीन शुरुआत की उम्मीद करेगी। किशन ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक एक अर्धशतक लगाया है। श्रीलंका के खिलाफ 72 रन की पारी खेलने वाले अनमोलप्रीत सिंह का आत्मविश्वास इस समय काफी बढ़ा होगा।

तेज गेंदबाज आविश खान इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 11 विकेट झटके हैं। बाएं हाथ के स्पिनर मयंक डागर ने चार मैचों में आठ विकेट झटककर सबको प्रभावित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें