फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

197 रनों से मिली बड़ी जीत, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 भारतीय टीम ने अपनी छवि के अनुरूप एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और 350 का विशाल लक्ष्य दे दिया। फिर गेंदबाजों ने भी विपक्षी टीम को 39 ओवर के अंदर समेटते हुए 197 रनों की बड़ी जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना लिया है।
विज्ञापन


फातुल्लाह में भारत से मिले 350 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में नामिबिया की पूरी टीम 39 ओवर में 152 रन पर आउट हो गई। भारत के लिए मयंक डागर और अनमोलप्रीत सिंह ने 3-3 विकेट झटके।
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में दबदबा कायम रखने वाली भारतीय टीम ने नामीबिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 349 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर रिषभ पंत (111 रन, 96 गेंद) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। पंत के अलावा सरफराज खान ने टूर्नामेंट में अपनी चौथी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 76 गेंदों में 76 रन बनाए।
विज्ञापन

पंत और सरफराज के अलावा अरमान जाफर (64) और अनमोलप्रीत सिंह (41) ने भी उपयोगी पारियां खेली। भारत ग्रुप-डी में आयरलैंड, न्यूजीलैंड और नेपाल को हराकर शीर्ष पर रहा था।
विज्ञापन

भारतीय पारी में महिपाल ने अंतिम ओवर में ठोंके 24 रन

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 325 रन बना लिए थे और अंतिम ओवर डाला जाना शेष था। लेकिन युवा बल्लेबाज महिपाल लोरमार ने अंतिम ओवर में 3 छक्के के साथ 24 रन ठोंक दिए।
महिपाल ने पहली 2 गेंदों पर 2 छक्का लगाने के बाद चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। ओवर के बाकी 3 गेंदों पर उन्होंने 2-2 रन लिए। इस तरह से उन्होंने 24 बना दिए जिससे भारत ने 349 का स्कोर कर दिया। महिपाल ने 21 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए जिसमें एक चौका और 3 छक्का शामिल है। ओपनर रिषभ पंत ने अपनी 111 रनों की शतकीय पारी 14 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें