मिताली राज की कप्तानी में महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप में अपना पहला मुकाबला
इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जिसमें उसने इंग्लिश टीम को 35 रन से मात दी। लेकिन जब यह दोनों टीमें फाइनल में भिड़ी तो टीम इंडिया को 9 विकेट से मात का मुंह देखना पड़ा।
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होता है और इस हाइवोल्टेज मैच को 'विराट सेना' जीतने में कामयाब रहती है। लेकिन फाइनल में एक बार फिर इन दोनों का मुकाबला होता है। सभी को लगा था कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम पाक को एक बार फिर मात देने में कामयाब रहेगी, लेकिन टीम इंडिया को 180 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली अंडर-19 वाली टीम से इस बार हार नहीं बल्कि टीम की उम्मीद है। संयोग देखिए टीम इंडिया का अंडर-19 में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ, जिसमें भारत ने कंगारू टीम को 100 रन से मात दी थी। अब 3 फरवरी को एक बार फिर यह दोनों टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। अब यह देखना रोचक होगी कि क्या यह युवा खिलाड़ी इस मनहूसियत को तोड़ पाते हैं कि नहीं।