फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनअकैडमी होगा IPL 2020 का आधिकारिक पार्टनर, 2022 तक का हुआ करार

Sun, 30 Aug 2020 07:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपील 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एजुकेशन टेक्नॉलजी फर्म ‘अनअकैडमी’ 2022 तक के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आधिकारिक पार्टनर बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। आईपीएल चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने बयान में कहा, ‘हम अनअकैडमी को 2020 से 2022 तक अधिकारिक भागीदार के रूप में नियुक्त करने से काफी खुश हैं। आईपीएल भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग है और हमारा मानना है कि स्वदेशी भारतीय शिक्षा कंपनी के तौर पर अनअकैडमी दर्शकों पर इसका सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, विशेषकर लाखों भारतीय युवाओं पर जो अपना करियर बनाना चाहते हैं।’

विज्ञापन


आईपीएल का 13वां सीजन संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा जिसके लिए सभी टीमें वहां पहुंच चुकी हैं। मगर यूएई से आ रहीं खबरें लगातार निराश कर रहीं हैं। पिछले 24 घंटे में दो खिलाड़ी समेत 13 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। बीसीसीआई ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के सभी प्रतिभागियों के कुल 1,988 आरटी-पीसीआर टेस्ट किए गए थे। इसमें दो खिलाड़ी सहित 13 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें