फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोया विराट का भरोसा: अब दिल्ली कैपिटल्स के हुए उमेश यादव, बोले- यहां तो घर जैसा लग रहा

Thu, 01 Apr 2021 06:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उमेश यादव - फोटो : ipl
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव पृथकवास में सात दिन बिताने के बाद नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी टीम में जाने पहचाने चेहरों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले 33 वर्षीय यादव की इस टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन


उमेश को फरवरी की नीलामी में उनके आधार मूल्य एक करोड़ रुपये में खरीदा गया था। उन्होंने कहा, ‘एक सप्ताह तक पृथकवास पर रहने के बाद मैदान पर उतरना और खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताना अच्छा रहा। मैं गेंद थामने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं टीम के लिये निश्चित तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा और हर दिन अपने खेल में निखार लाने की कोशिश करूंगा।’

उमेश ने आईपीएल में 121 मैचों में 119 विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में उन्हें घर जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने दिल्ली टीम की तरफ से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, इसलिए दिल्ली फ्रेंचाइजी मुझे घर जैसी लगती है।'
विज्ञापन


आगे वह कहते हैं, 'मैं टीम के कई खिलाड़ियों को जानता हूं। मैं पिछले कुछ समय से इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलता रहा हूं। ऐसा नहीं लग रहा है कि मैं किसी नई टीम से जुड़ रहा हूं। मैं दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में सहज महसूस कर रहा हूं।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें