फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अकमल खेलेंगे सिडनी सिक्सर्स के लिए

Tue, 06 Nov 2012 01:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बैश लीग ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में पाक खिलाड़ी उमर अकमल सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलेंगे। इस बात की घोषणा क्लब द्वारा उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहिद आफरीदी सिडनी थंडर से जुड़ चुके है। अब ये दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ी शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


सिडनी सिक्सर्स टीम की बात की जाए तो अब उनकी टीम में डेविड वॉर्नर, ब्रैड हेडिन, स्टीवन स्मिथ, मोजेज हेनरिक्स जैसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं। इस प्रतियोगिता का आंरभ 7 दिसंबर से किया जा रहा है जो 19 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें