फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में हुई थी फिक्सिंग की कोशिश, उमर अकमल का दावा

Sun, 24 Jun 2018 09:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तानी खिलाड़ी उमर अकमल ने क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पाक टीम से बाहर चल रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज की माने तो उन्हें 2015 विश्व कप में भारत के खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग का ऑफर मिला था। उनके इस खुलासे के बाद समूचे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई।
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तानी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उमर अकमल ने दावा किया कि भारत के खिलाफ पहले मैच में दो गेंद पर रन नहीं बनाने के लिए उन्हें 2 लाख डॉलर का ऑफर मिला था। वह पाकिस्तान का 2015 विश्व कप में पहला मैच था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Dawn
अकमल ने समा टीवी से बातचीत में कहा कि, 'मुझे वर्ल्ड कप 2015 में भारत के खिलाफ दो डॉट बॉल खेलने का ऑफर मिला था, जिसके लिए मुझे 2 लाख डॉलर देने की पेशकश थी। ऐसे ही कई ऑफर मुझे पहले भी मिले चुके हैं। भारत के खिलाफ मैच में मुझे बाहर बैठने को कहा गया था लेकिन मैंने साफतौर पर इनकार कर दिया कि मैं पाकिस्तान के लिए खेलूंगा और मुझे ऐसे ऑफर कभी ना दें।'

4 of 5
- फोटो : ESPN

भारत के खिलाफ विश्व कप में उमर अकमल के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 2011 में 29 रन बनाए थे तो 2015 विश्व कप में बिना खाता खोले ही पैवेलियान लौट गए। इसके अलावा इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2012 विश्वकप में 21 रन, 2014 विश्व कप में 33 रन और 2016 में भारत के खिलाफ 22 रन का योगदान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें खराब फिटनेस के चलते उमर अकमल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उमर को पिछले साल हुई चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से बाहर निकाल दिया गया था। कोच मिकी ऑर्थर से खराब संबंध और बद्तमीजी भी पाकिस्तान टीम से उनके बाहर रहने की एक वजह हो सकती है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें